CM कुमारस्वामी बोले, हमलावरों को गोली मार दो

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 दिसम्बर 2018, 09:18 AM (IST)

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो टेप सामने आने के बाद राजनीति भूचाल ला दिया है। इस वीडियो में कुमारस्वामी अपनी पार्टी के नेता की मृत्यु का बदला लेने के लिए हमलावरों की जान लेने का आदेश देते हुए सुनाई देते हैं। फोन पर हुई इस बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हो गई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का आक्रमक होकर मुख्यमंत्री के इस रवैये की भत्र्सना कर रही है।

आपको बताते दें कि कुमारस्वामी विजयपुरा जिले के दौरे पर थे। यहां पहुंचने पर उन्हें खुफिया विभाग की तरफ से जनता दल सेकुलर पार्टी के एक नेता की हत्या की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री पर आरोप है कि इस घटना की सूचना पर कुमारस्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन पर कहा है कि हमलावरों को बेरहमी से गोली मारने का आदेश दिए हैं। कुमारस्वामी कह रहे हैं कि मैं इस हत्या से बहुत मायूस हो गया हूं, वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैं नहीं जानता कि हत्या किसने की है, लेकिन उन्हें गोली मार दो। कुमारस्वामी के इस बयान के समय। उनके आसपास काफी लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इधर, भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस अंदाज को तानाशाही का एक नमूना करार दिया। भाजपा नेता शोभा करांदलाजे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के आदेश देना अराजकता को दर्शाता है।


इस विषय पर बवाल मचने के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने किसी को मारने का आदेश जारी नहीं किया है। वह तो भावुकतावश वह बात कह दी थी। उन्होंने यह बात एक इंसान होने के नाते कही थी, बतौर मुख्यमंत्री कोई आदेश जारी नहीं किया था।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’