पटना। बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राजग छोड़ देने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)की नाराजगी को लेकर उन्हें मनाने का दौर चल रहा है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शुक्रवार शाम दिल्ली जाने वाले हैं।
जद (यू) के वरिष्ठ नेता के. सी. त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शमिल होने दिल्ली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत पहले से तय था।
लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि लोजपा राजग की प्रमुख घटक दलों में से एक है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आ रहे हैं ऐसे में राजनीतिक बातें तो होगी ही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जद (यू) के एक नेता की मानें तो बिहार सरकार में लोजपा के पशुपति कुमार
पारस मंत्री भी हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा के अध्यक्ष
रामविलास को मनाने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश वहां अगले
दो-तीन दिनों तक रहेंगे और इस दौरान वे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से
मुलाकात करेंगे। साथ ही सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि लोजपा प्रमुख रामविलास, उनके बेटे चिराग पासवान गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’