जानें, किसे क्या खिलाने से कौनसी समस्या होगी दूर, बनेगी बात

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018, 3:14 PM (IST)

जीवन में समस्याए हैं तो समाधान भी हैं। जरूरत समाधानों को खोजने की और उन पर मन से अमल करने की है। ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो सभी समस्याकओं का मूल धर्म-पुण्या में है। ऐसे में अगर कुछ जीवों को भरपेट भोजन कराया जाए तो सितारे बदलने लगते हैं और सबकुछ अपने पक्ष में होने लगता है} जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो ऐसे लोग यदि प्रतिदिन मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है।

मछलियों को आटे की गोलियां देने पर पुरानी संपत्ति पुन: प्राप्त होने के योग बनते हैं और धनआगम के योग बनने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी के कष्टों को दूर करने का एक सटीक उपाय बताया गया है,मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खिलाना। यदि आपकी कुंडली में कोई दोष या ग्रह बाधा हो तो यह उपाय काफी कारगर सिद्ध होता है। मछलियों को खाना खिलाना बहुत शुभ कर्म माना जाता है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इससे मछलियों का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा सभी देवी-देवताओं और ग्रहों की कृपा प्राप्ति के लिए भी यह श्रेष्ठ उपाय है।

प्रतिदिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाने पर मन को असीम शांति की प्राप्ति होती है। हमेशा खुश और शांत रहने के लिए भी यह उपाय करना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गाय, पक्षी, कुत्ता, चींटियां और मछली से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाए तो उसके ज्योतिषीय ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार पक्षियों को दाना डालने पर आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होता है।व्यवसाय करने वाले लोगों को विशेष रूप से प्रतिदिन पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए।


ये भी पढ़ें - हर हिंदू को सूतक और पातक के नियम जानने हैं बेहद जरूरी

यदि कोई व्यक्ति दुश्मनों से परेशान हैं और उनका भय हमेशा ही सताता रहता है तो कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। नियमित रूप से जो कुत्ते को रोटी खिलाते हैं उन्हें दुश्मनों का भय नहीं सताता।


ये भी पढ़ें - जब व्यवसाय और रोजगार में लगातार हो रही हो हानि, करें ये उपाय

कर्ज से परेशान से लोग चींटियों को शक्कर और आटे डालें। ऐसा करने पर कर्ज जल्दी पूरा होता है। यदि कोई बंदरों को सात शनिवार केले खिलाता है तो उसके सभी दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मोकता आने लगती है।

ये भी पढ़ें - जब जीवन को निराशा घेर ले, करें ये उपाय, नहीं रहेगी कोई कमी