नई दिल्ली। मोदी सरकार से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) छोडऩे वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अब महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं यानी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों की माने तो इसका ऐलान खुद कुशवाहा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस नेता मौजूद रह सकते हैं। विपक्षी नेता शरद यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी और यूपीए घटक दलों के बीच बातचीत लगभग तय हो गई है और यूपीए में शामिल होने का ऐलान कुशवाहा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) छोडऩे के बाद उनसे मुलाकात की थी। यूपीए का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में एनडीए के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुशवाहा ने रविवार को दावा किया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी केंद्र में और 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश बिहार में सत्ता में फिर से नहीं आ पाएंगे। कुशवाहा ने कहा था बिहार की जनता ने जिस तरह से मन बना लिया है, 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर इनका खाता भी नहीं खुलने वाला है। केंद्र में दोबारा सरकार बनाने का जो सपना देख रहे हैं, आपकी गाड़ी बिहार से आगे बढ़ेगी ही नहीं, दिल्ली कैसे पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल