ऐसे लोगों के लिए मिसाल बना ये बच्चा, ऐसे जीता है जिंदगी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 दिसम्बर 2018, 2:41 PM (IST)

नई दिल्ली। अगर किसी व्यक्ति के शरीर का यदि एक भी अंग नहीं होता है उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताएंगे जिसके न तो दोनों हाथ है और ना ही पैर। बिना हाथ-पैर के जन्में टियो पैनावैंगन सिर्फ 11 वर्ष का है।

लेकिन छोटी सी उम्र होने के बाद भी बड़े से बड़ा व्यक्ति इनसे जीना का सलिखा सीखता है। इंडोनेशिया के सियामिस में टियो अपने माता-पिता के साथ रहता है। टियो आज दूसरों के लिए मिसाल बन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इंडोनेशिया के सियामिस में टियो अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह वहीं के एक छोटे से पैनावैंगन स्कूल में पढऩे जाता है।

ये भी पढ़ें - इस लडक़े को बिजली से खेलकर आता है मजा, करंट छू भी नहीं पाता-देखें फोटो

वह पढऩे में काफी तेज है और गणित में सबसे ज्यादा नंबर लाता है। टियो की शिक्षिका बुदिवती के मुताबिक, वह बहुत ही तेज और स्मार्ट है।

ये भी पढ़ें - एक बाल के ब्रश से बना डाले कई रिकॉर्ड, अब यह है ख्वाहिश

वह चौथी ग्रेड के अध्याय बहुत ही आसानी से बना लेता है और गणित में गुणन और विभाजन करने में तो उसका जवाब ही नहीं है। हालांकि वह अभी दूसरी ग्रेड में पढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - यहां के पुरुषों को लगी यह लत, परेशान पत्नियां दे रही हैं तलाक

वह लिखने में अपने मुंह की मदद लेता है। फुर्सत के क्षणों में वह प्ले स्टेशन पर अपनी थुड्डी की मदद से गेम खेलता है।

ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है

स्कूल जाने से पहले और आने के बाद उसे प्ले स्टेशन पर गेम खेलना बहुत ही अच्छा लगता है। शुरुआत में टियो को सरकार से मदद मिली थी, जो बाद में बंद हो गई।

वह अपने जीवन में अपनी उम्र के हिसाब से सबसे ज्यादा काम करता है और आज भी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

ये भी पढ़ें - यह है मंकी मैन! कारनामे जान रह जाएंगे दंग