आगरा : कोचिंग जा रही बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 दिसम्बर 2018, 09:53 AM (IST)

आगरा। आगरा में कोचिंग सेंटर जा रही बीटेक की एक छात्रा को दो अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया और जबरन यमुना नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी कि तभी बाइक पर आए दो लोगों ने उसे रोका और पकड़ लिया। वे उसे जबरन पोइया घाट पर एक निर्जन स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता के अनुसार, घटनास्थल पर दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चारों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। बाद में वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे घर पहुंचने में मदद की।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीडि़ता के माता-पिता ने शाम को न्यू आगरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।  
पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रशांत वर्मा ने कहा कि आरोपी फरार हैं। पीडि़ता के सिर पर बुरी तरह प्रहार भी किया गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस

यह भी पढ़े : गर्भवति बकरी से 8 लोगों ने किया गैंगरेप, मौत के बाद पुलिस से की शिकायत