IPL-12 नीलामी : यहां जानें कौनसा खिलाड़ी बिका और किसे नहीं मिले खरीदार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018, 4:37 PM (IST)

जयपुर। टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले साल होने वाले 12वें एडिशन के लिए राजस्थान की राजधानी में खिलाडिय़ों की नीलामी का रंग जमा। इसमें इस बार इसी सत्र से घरेलू क्रिकेट में शामिल किए गए नौ नए राज्यों के खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इनमें अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

इसी साल बीसीसीआई ने इन नौ राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी। इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाडिय़ों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाडिय़ों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है। इनमें 9 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। अधिकतम 70 खिलाड़ी बिकेंगे। इनमें से 20 विदेशी और शेष भारतीय होंगे। हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी रख सकती है।

ये खिलाड़ी बिके

हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
शिमरोन हेतमायेर को आरसीबी ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
कार्लोस ब्रेथवेट को केकेआर ने 5 करोड़ में खरीदा।
गुरकीरत सिंह मान को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।
मोजेक हेनरिक्स को पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा।
जॉनी बेयरस्टॉ को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.2 करोड़ में खरीदा।
निकोलस पूरण को पंजाब ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा।
जयदेव उनादकत को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा।
ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा।
लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में खरीदा।
मोहम्मद शमी को पंजाब ने 4.8 करोड़ में खरीदा।
वरुण आरोन को राजस्थान ने 2.4 करोड़ में खरीदा।
मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ में खरीदा।
देवदत्त पड्डीकल को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा।
अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख में खरीदा।
सरफराज खान को पंजाब ने 25 लाख में खरीदा।
शिवम दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा।
वरुण चक्रवर्ती को पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा।
अंकुश बैंस को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
नाथू सिंह को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
कोलिन इनग्राम को दिल्ली ने 6.4 करोड़ में खरीदा।
सैम कुरैन को पंजाब ने 7.2 करोड़ में खरीदा।
हेनरिक क्लासेन को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा।
बरिंदर सरण को मुंबई ने 3.4 करोड़ में खरीदा।
लोकी फग्र्यूसन को केकेआर ने 1.6 करोड़ में खरीदा।



ये नहीं बिके

मनोज तिवारी, चेतेश्वर पुजारा, एलेक्स हेल्स, बे्रंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, नमन ओझा, बेन मैक्डरमॉट, राहुल शर्मा, एडम जम्पा, खारी पियरे, फवाद आलम, मनन वोहरा, सचिन बेबी, अंकित बावने, अरमान जाफर, आकाशदीप नाथ, आयुष बदोनी, जलज सक्सेना, शेल्डन जैक्सन, बी. इंद्रजीत, अनुज रावत, केएस भारत, अरुण कार्तिक, अनिकेत चौधरी, ईशान पोरेल, रजनीश गुरबानी, चामा मिलिंद, जे सुचित, जहिर खान, केसी करियप्पा, तुषार देशपांडे, युवराज चुडास्मा, आर साई किशोर, एम. अश्विन, उस्मान ख्वाजा, हजरतुल्ला जजई, रीजा हेंड्रिक्स, शॉन मार्श, सौरभ तिवारी, हाशिम अमला, जेम्स नीशाम, एंजेलो मैथ्यूज, ऋषि धवन, कोरी एंडरसन, परवेज रसूल, जेसन होल्डर, ल्यूक रोंची, मुश्फिकुर रहीम, कुशल परेरा, ग्लेन फिलिप्स, विनय कुमार, केन रिचर्डसन, अभिमन्यु मिथुन, मोर्ने मोर्केल, डेल स्टेन।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे