स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में चमके रणवीर सिंह और आलिया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018, 7:23 PM (IST)

मुंबई। 25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

25 वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह को फिल्म ‘पद्मावत’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

आयुष्मान को ‘बधाई हो’ के लिये बेस्ट एक्टर का पुरस्कार...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आयुष्मान को ‘बधाई हो’ के लिये बेस्ट एक्टर का पुरस्कार...
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। इसी फिल्म के लिये गजराव राव बेस्ट एक्टर मेल के पुरस्कार से नवाजे गये।

‘स्त्री’ को मिला बेस्ट फिल्म का पुरस्कार...
इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का टशन दिखा। रणवीर, दीपिका पादुकोण, सलमान ख़ान, अलिया भट्ट, रेखा और गुलज़ार की उपस्तिथि ख़ास रही। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘स्त्री’ को मिला।

कैटरीना को बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया पुरस्कार मिला...

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!

कैटरीना कैफ को मिला बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया पुरस्कार...
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया पुरस्कार से सम्मानित की गयीं।

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार सुरेखा सिकरी को ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर शबाना आजमी को फिल्म इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बेस्ट डेब्यू एक्टर पुरस्कार...

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

बेस्ट डेब्यू एक्टर पुरस्कार...
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का पुरस्कार ईशान खट्टर को फिल्म ‘धड़क’ के लिये दिया गया। वहीं बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का पुरस्कार राधिका मदान को फिल्म ‘पटाखा’ के लिये दिया गय। बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘स्त्री’ के लिये दिया गया।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरस्कार...
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का पुरस्कार अरिजीत सिंह को फिल्म ‘राजी’ के गाने ..ए वतन.. के लिये दिया गया। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) हर्षदीप कौर को फिल्म ‘राजी’ के लिये ..दिलबरो.. गाने के वास्ते दिया गया।

बेस्ट लिरिक्स के पुरस्कार से गुलजार को फिल्म ‘राजी’ के गीत ..ए वतन.. के लिये सम्मानित किये गये। अमित त्रिवेदी को फिल्म ‘मनमर्जियां’ के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला। बेस्ट फिल्म राइटिंग का पुरस्कार अरिजीत विश्वास और श्रीराम राघवन को फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिये दिया गया।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

‘पद्मावत’ को मिला बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार..
बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार ‘पद्मावत’ को मिला। शादी के बाद यह पहला मौका था जब रणवीर और दीपिका पादुकोण किसी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हो रहे थे। इस दौरान इन दोनों ने अपने लुक और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। दीपिका का हाथ थामे जब रणवीर कार्यक्रम में पहुंचे तो सभी ने इन दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

सलमान ख़ान की मौजूदगी भी अपने आप में ख़ास रही। अपनी आने वाली फ़िल्म ‘भारत’ के लिए चर्चा में बने हुए सलमान इस दौरान पूरे टशन में नज़र आये।

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

आलिया भट्ट और जैकलिन फर्नांडिस ने भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में खूब रंग बिखेरे।

यह भी पढ़े : इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को


रेखा की मौजूदगी भी कार्यक्रम में चार चांद लगाती दिखी।

यह भी पढ़े : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों


आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल ने कार्यक्रम को होस्ट भी किया।

यह भी पढ़े : इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को