राज्यपाल ने किया काव्य संग्रह का विमोचन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018, 7:15 PM (IST)

शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में सामाजिक सरोकार के सांझा काव्य संग्रह ‘‘कसक बाकी है’’ का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह के संपादक हिमाचल प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार टी.सी. सावन हैं। इस काव्य संग्रह में देश भर के 21 रचनाकारों ने अपना योगदान दिया है। काव्य संग्रह में मानवीय सरोकारों की रचनाएं संकलित हैं।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने साहित्यकार टी.सी. सावन व अन्य रचनाकारों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज की कुरीतियों को दूर करने में सहायक हैं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कविताएं सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहायक हैं और इससे समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। कवियों ने बड़े ही सरल ढंग से अपनी रचनाओं में समाज की कुरीतियों को उजागर किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी रचनाकार लेखन की इस परम्परा को आगे भी जारी रखेंगे, जिससे अन्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
रचनाकार भारती कुठियाला ने इस अवसर पर आचार्य देवव्रत को अपनी कविता संग्रह ‘‘लकीरें बोलती हैं’’ भी भेंट की। इस अवसर पर, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशीकांत शर्मा, डॉ. सरोज भारद्वाज एवं अन्य रचनाकार भी उपस्थित थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे