स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, कांग्रेस बताए राफेल सौदे में झूठ क्यों फैलाया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018, 3:35 PM (IST)

कोलकाता। राफेल विमान सौदा मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से उत्पन्न विवाद के बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस से यह बताने को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में खिलवाड़ करने की कोशिश क्यों रही है और क्यों बीते एक वर्ष में 'लगातार झूठ' बोलकर भारतीय वायुसेना की विश्वसनीयता पर संदेह उत्पन्न कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता को सौदे में कथित अनियमतिता की जानकारी के श्रोत का अवश्य ही खुलासा करना चाहिए। राहुल गांधी फ्रांसीसी कंपनी के साथ रक्षा सौदे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। बीते एक वर्ष में, कांग्रेस राफेल सौदे में सिलसिलेवार झूठ फैलाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ईरानी ने राज्य भाजपा मुख्यालय में यहां कहा कि झूठ हालांकि लंबे समय तक टिकता नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी पहलुओं को बारीकी से देखने केबाद पूरे देश के सामने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश कर दिया। राहुल गांधी को अवश्य ही लोगों को बताना चाहिए कि उनके सूचना का श्रोत कौन है? किसने उन्हें भारतीय वायुसेना को नीचा दिखाने और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का अपमान करने के लिए प्रेरित किया।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!