बॉलीवुड के ये स्टार्स के घर, हर किसी का चुरा लेंगे दिल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 दिसम्बर 2018, 6:09 PM (IST)

हर इंसान का सपना होता है कि उसका खुद का अपना एक घर हो। जब लोग घर बनाते है तो हर एक चीज का खास ध्यान रखते है। क्योंकि घर बार-बार नहीं बनता है।

बहुत से लोग घर बनाने से लेकर सजाने में करोड़ों रुपए लगा देते है। अब घर की बात हो रही है तो आज आपको बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के बंगले के बारे में बताने जा रहे है जो हर किसी को दिल चुरा लेते हैं। बॉलीवुड स्टार्स के बंगलों के बारे में आइए जानते है।

बॉलीवुड की क्वीन...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बॉलीवुड की क्वीन...
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत जिस घर में रहती है उस घर की कीमत करीब 30 करोड रुपए है। इनका घर सही मायनों में बंगला है और वे वहां की क्वीन हैं। कंगना ने अपने बंगले की फोटोज कुछ दिनों पहले आर्किटेक्चुअल डाइजेस्ट इंडिया मैगजीन को दिखाई थी।

इनका 5 बेडरूम वाला बंगला है जिसमें कंगना का कमरा बेहद खास है। बता दे, कंगना हिमाचल प्रदेश से है इसीलिए उनके कमरे पहाड़ी राज्य की झलक मिल जाती है और यह झलक उन्हें पॉजीटिव फील कराती है।

जॉन अब्राहम...

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

जॉन अब्राहम...
जॉन अब्राहम का घर किसी जन्नत से कम नहीं है। इनका बंगला 5000 स्क्वायर फिट में फैला है। इसको लैविश डुप्लेक्स ‘विला इन द स्काई’ कहते हैं।

इन्होंने ने नए डिजाइन से अपने घरे के बैडरूम को बनाया है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत है कि इनके कमरे से अरब सागर दिखता है और वहां से आने वाली ताजी हवा इनको हमेशा पॉजीटिव और फ्रेश रखती हैं।

अक्षय कुमार...

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

अक्षय कुमार...
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का बंगला बहुत ही सुविधा-जनक और सुंदर है। इनके बंगले को इनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने खुद डिजाइन किया है।

अक्षय के इसी घर में गार्डन और ट्विंकल का ऑफिस भी है। यह घर अक्षय के लिए बहुक किमती है क्योंकि वह जिस घर पर चढक़र शूटिंग देखा करते थे आज उसी घर के मालिक हैं।

बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान...

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान...
बंगले की बात की जाए और शाहरुख खान की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता है। इनके बंगले का नाम मन्नत है जो किसी जन्नत से कम नहीं है। इस घर में इनकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। इनके बंगले में इनडोर स्वीमिंग पुल है जहां पूल पार्टी ये लोग अक्सर करते रहते हैं।

शाहरुख ने 1995 में इसे 15 करोड़ रुपए में खरीदा और ‘मन्नत’ नाम दिया। अब इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान...

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान...
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का पटौदी पैलेस घर नहीं बल्कि राजमहल है और इस महल में हर तरह के सुविधा है। सैफ अली खान बांद्रा कें फॉर्च्यू हाइट्स में अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ रहते है। मुंबई के अलावा भी सैफ के पास गुजरात के पटौदी पैलेस में बहुत प्रॉपटी के मालिक हैं। इनके पास राजमहल होने की उम्मीद तो वैसे भी हर किसी को है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों