श्रीनगर। श्रीनगर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक सर्द रात रही और रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शहर की डल झील के अंदर जगह-जगह पानी की पतली परत जम गई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में लेह कस्बा सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
कारगिल का तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 9.5 डिग्री नीचे और पहलगाम का शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, कटरा का 6.4 डिग्री,
बटोट का 1.8 डिग्री, बनिहाल का 4.1 डिग्री और भद्रवाह का शून्य से 1.7
डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली