तबरेज शम्सी ने विकेट लेने के बाद कर दिया यह जादू! आप भी देखें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 दिसम्बर 2018, 3:25 PM (IST)

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर मैच के दौरान कई बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है। हालांकि आज हम जिस घटना के बारे में बता रहे हैं वह खेल के रोमांच के बजाय एक ऐसी अद्भुत बात है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग चल रही है।

12 दिसंबर को पर्ल रॉक्स और नेल्सन मंडेला बे जाएंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान पर्ल रॉक्स के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी ने बेन डकेट को पगबाधा आउट कर दिया। शम्सी ने विकेट का जबरदस्त जश्न मनाया। वे पेंट से रुमाल निकाल इसे हिलाने लगे।

खास बात ये है कि यह रुमाल अचानक डंडे में बदल गया। इस देख हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह मैच पर्ल रॉक्स ने 6 विकेट से जीता। पर्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस थे। 28 वर्षीय तबरेज दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट, 11 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं।

आगे देखें तबरेज का यह स्पेशल वीडियो :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - भुतहा झील! यहां सिर्फ कंकाल ही कंकाल...