मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक मेघना गुलजार की अगली फिल्म में तेजाब पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाते दिखेंगी।
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होगी।
दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉड्र्स 2018 में यह बात कही।
15 वर्ष की उम्र में लक्ष्मी पर तेजाब हमला हुआ, जिसके बाद उसे कई सर्जरी करानी पड़ी। फिरबाद में वह एसिड पीडि़ताओं की मदद के लिए आगे आईं और एसिड हमलों को रोकने की मुहिम छेड़ी।
दीपिका फिल्म की निर्माता भी होंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म पर काम अगले साल से शुरू होगा। मुझे लगता है कि यह ऐसी कहानी है, जिसे लोगों को बताया जाना जरूरी है। यह बहुत जरूरी है और सत्य घटना पर आधारित है। उम्मीद है कि अच्छी चीजें बाहर आएंगी।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे