इन तरीकों को काम लेने से कभी नहीं होती घर में पैसों की कमी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018, 12:54 PM (IST)

अगर लाख पैसा कमाने के बाद घर में पैसा नहीं टिकता हो तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय कर न केवल पैसे को रोका जा सकता है बल्कि घर में धन की आमदनी भी बढाई जा सकती है। केवल करें ये उपाय-

घर में तिजोरी का मुंह उत्तर की ओर रखें। उतर की ओर रखने से धन में लाभ होता है और पैसा घर में टिका रहता है। धन रखने की जगह दक्षिण की तरफ नहीं होनी चाहिए।

शयन कक्ष की दीवार या कोनों में मेटल यानी धातु की कोई चीज नहीं होनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों के कोनों में किसी भी तरह की दरार नहीं होनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है।

घर के अंदर से जो पानी का बाहर निकलना है उसकी ठीक दिशा न होने से भी पैसों की कमी व आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जल की निकासी पश्चिम और दक्षिण की तरफ से नहीं होनी चाहिए। यह हमेशा पूर्व व उत्तर दिशा से ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से जल निकासी शुभ माना जाता है। जिससे घर में पैसों की कमी नहीं होती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यदि घर के गैराज या घर के अंदर कबाड़ या टूटे हुए बर्तन हों तो तुरंत उन्हें बाहर कर दें। अक्सर देखा जाता है कि घरों में आलमारी, टूटा पलंग व अन्य लकड़ी के सामान घर में ही पड़े रहते हैं। इससे धन की कमी व आर्थिक नुकसान होता है और अत्याधिक खर्च भी बढ़ता है।


ये भी पढ़ें - सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें

घर में नलों से पानी टपकना या नलकों को टाईट से बंद न करना जिस वजह से पानी टपकता रहता है। ये चीज भी वास्तुदोष पैदा करती है। जिससे गंभीर नुकसान होता है। नल से पानी टपकना यानि धीरे-धीरे पैसों का खर्च होना। इसलिए नलों को टाइट करके रखें।

ये भी पढ़ें - मूलांक के अनुसार हो आपका पर्स, नहीं रहेगी धन की कमी