इन केक रेसिपी से अपनी क्रिसमस पार्टी को बनाए खास

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 दिसम्बर 2018, 3:08 PM (IST)

दिसंबर साल का सबसे खूबसूरत महीना होता है। दिसंबर के आते ही सभी अपने घरों में क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं। क्रिसमस का तौहार आम तौर पर बच्चों के लिए सबसे पसंदीदा त्यौहार में से एक है। वहीं घर के बड़े उनके लिए ढेर सारे तोहफे लाते है। वहीं कुछ लोग अपने घर को सजाने में लगे हुए है। कुछ ये सोच रहे है कि इस बार क्रिसमस पर ऐसा क्या बनाए जो स्पेशल होने के साथ-साथ मेहमानों की तरीफ भी मिले। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही रेसिपी जो आप इस क्रिसमस पर आसानी से बना सकती हैं और घर आए मेहमानों की तरीफ भी पा सकती है, तो ये मौका सबसे अच्छा इसे हाथ से ना जाने दें-

चॉकलेट चीज केक

सामग्री-
कोकोआ पाउडर- 2 चम्‍मच
चॉकलेट वेफर- 10 (क्रश किये हुए)
घिसी चीज़-100 ग्राम
पाउडर शुगर- 2 कप
मिल्क चॉकलेट- 2 बार
अंडा- 3
क्रीम- 2 कप
सूप क्रीम- 1 कप
कॉफी पाउडर- 2 चम्मच
वेनीला एसेंस- 4 बूंद
बटर- 2 चम्मच

बनाने की विधि-

ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट करें, केक बनाने के सांचे को बटर से ग्रीस करें।
अब इसमें ताजी क्रीम और चीनी तथा चीज डालें। इसे 5 मिनट के लिये मुलायम करें और बाद में इसमें अंडा फोड कर पेस्ट बनाएं। एक ओर मिल्क चॉकलेट को 2 चम्मच फेटी हुई क्रीम डाल कर पिघलाएं। इस मिश्रण को पहले वाले अंडे के मिश्रण के साथ मिलाएं और फेंट लें। अब धीरे से उसमें बाकी के बचे मिश्रण जैसे, कॉफी पाउडर, कोकोआ पाउडर, क्रीम और वेनीला एसेंस मिलाइये और ब्लेंड कर दीजिये। अब बटर लगे सांचे में इस मिश्रण को पलटिये तथा 45 मिनट के लिये बेक कीजिये। जब यह हो जाए तब माइक्रोवेव के दरवाजे को खोल द‍ीजिये। इस केक को ठंडा होने के बाद इस पर सजावट करें। सजावट के लिये एक पैन में चॉकलेट को पिघलाएं और उसे केक के ऊपर फैलाएं। उसके बाद उस पर वेफर के टुकड़ों से सजावट करें। आप चाहें तो इस पर मेवे भी डाल सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जिंजर ब्रेड लोफ केक रेसिपी

सामग्री-

मैदा- 1 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
पिसी हुई दालचीनी- 1 चम्मच
पिसी अदरक- 1 चम्मच
पिसी लौंग- 1 चम्मच
नमक- 1/4 चम्मच
दूध- 1/2 कप
नींबू रस- 2-3 बूंद
बटर- 115 ग्राम
ग्रोल्डन ब्राउन शुगर- 1 कप
पानी- 3 चम्मच
अंडा- 2
वेनीला एक्सट्रेक्ट- 1 1/2 चम्मच

बनाने की विधि-

ओवन को प्रीहीट करें, 180 डिग्री सेल्सियस पर। 9 इंच बाई 5 इंच लोफ पैन को बटर से ग्रीस कर के डस्ट करें। मैदा, बेकिंग सोडा, दालचीनी, अदरक, लौंग और नमक को एक कटोरे में मिक्स करें। अलग कटोरी में दूध और नींबू का रस कटोरे में मिलाएं। 2 कप ब्राउन शुगर और पानी को एक दूसरे कटोरे में मिक्स करें। एक कटोरे में 1 कप ब्राउन शुगर और बटर को तब तक मिक्स करें जब तक कि यह अच्छे से फेंट ना जाए। अब इसके साथ ब्राउन शुगर और पानी वाले घोल को मिक्स करें। फिर इसी तें धीरे धीरे अंडे को फोड़ कर मिलाएं। फिर वेनीला एक्सट्रैक्ट मिलाएं। अब दालचीनी और अदरक मिक्स मैदे को कटोरे में डालें। उसमें दूध और नींबू वाला जूस मिलाएं। तैयार पैन में इस मैदे के घोल को डालें। 45 से 50 निमट तक बेक करें और फिर ओवन से निकाल लें। 5 मिनट के लिये ठंडा करें। निकाल लें। अब लोफ को निकाल कर उसे पाउडर शुगर से डस्ट करें। इसके पतले-पतले टुकड़े कर के सर्व करें।

ये भी पढ़ें - ऐसे 5 लड़के पसंद आते है लड़कियों को

आॅरेंज केक विद चॉकलेट

सामग्री-
केक बनाने के लिये
मैदा- 200 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
नमक-चुटकीभर
बटर-200 ग्राम
चीनी- 200 ग्राम
अंडे-4
संतरे का जूस- 1/2 कप
ऑरेंज जेंस्ट- 2 चम्मच
सजावट के लिये फेंटी हुई क्रीम- 1 1/2 कप
पाउडर वाली चीनी- 2 चम्मच
सेमी स्वीट चॉकलेट- 150 ग्राम
बटर- 50 ग्राम
वेनीला एक्सट्रैक्ट- 1 चम्मच

बनाने की विधि-
ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करें 8 इंच पैन को मैदे से ग्रीस करें। मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक एक कटोरे में मिक्स करें। बटर और चीनी को एक साथ फेंट लें अैर आटे के साथ मिक्स करें। अब एक-एक कर के अंडे को तोड़ कर डालें। फिर इसमें संतरे का रस और ऑरेंज जेस्ट डाल कर मिक्स करें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और पैन में डालें। अब इसे 40 से 45 मिनट तक पकाएं। ओवन से पैन को निकालें और 5 मिनट के लिये ठंडा होने दें। अब पैन से केक को निकाल कर बाहर ठंडा होने के लिये रखें। फ्रोस्टिंग के लिये पैन में चॉकलेट और बटर को एक साथ पिघलाएं। आंच से हटा कर फिर उसमें रूम टंपरेचर पर लाएं। फ्रोस्टिंग के लिये इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट मिलाएं। फिर पाउडर शुगर और क्रीम को एक बाउल में मिलाएं। फ्रोस्टिंग के लिये इसे तब तक फेंटे जब तक कि इसमें झाग ना आ जाए। फिर इसमें चॉकलेट वाला पेस्ट मिलाएं। केक के लिये अब केक को बीच से काटिये। दोनों पीस को अलग रखिये और फिर एक पीस पर क्रीम अच्छी तरह से फैलाइये। केक के लिये अब केक के दूसरे भाग को पहले वाले भाग के ऊपर रखें। फिर केक को अपनी मर्जी से सजाएं।

ये भी पढ़ें - गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल

स्ट्रॉबेरी आल्मंड शॉर्टकेक

सामग्री-
बटर- 1/2 कप
चीनी- 1 1/2 कप
अंडा- 4
बेकिंग पाउडर- 1/4 चम्मच
मैदा- 3 कप
बादाम- 1 कप (स्लाइस)
आल्मंड लिकर- 1 चम्मच
नमक
टॉपिंग के लिये- फेंटी क्रीम कोन में स्ट्रॉबेरी स्लाइस बादाम

बनाने की विधि-
एक कटोरे में बटर और चीनी को खूब फेंटिये और किनारे रख दीजिये। फिर उसमें अंडे, नमक और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाइये, फिर इसमें आल्मंड लिकर डाल कर फेंटिये। अब कटोरे में मैदा डालिये और तब तक फेटिये जब तक कि एक गाढा और मुलायम घोल न तैयार हो जाए। अब बेकिंग डिश पर थेाड़ा सा बटर लगाइये और उस पर केक का सारा मिश्रण डाल दीजिये। आटे के घोल के ऊपर कटे हुए बादाम डालिये और केक को ओवन में 350 डिग्री पर 20 से 25 मिनट तक बेक होने के लिये रखिये। केक तैयार हो जाने बाद टूथ पिक की मदद से देखिये कि केक बेक हो चुका है या नहीं। अगर हो जाता है तो केक को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें। फिर केक को फेंटी हुई क्रीम से गार्निश कीजिये, उस पर स्ट्रॉबेरी की स्लाइस और बादाम लगाइये। इसे छोटे पीस में कट कर के सर्व कीजिये।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को

एगलेस डेट केक

सामग्री-
मैदा- 1 कप
खजूर- 18
दूध- 3/4 कप
चीनी- 3/4 कप
तेल- 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
मेवे- 1 चम्मच कटे हुए

बनाने की विधि-
खजूर को थोड़े से दूध के साथ भिगो कर नरम होने के लिये रख दीजिये। एक कटोरे में चीनी, दूध और तेल तब तक मिलाइये जब तक कि चीनी घुल ना जाए, इसे किनारे रख दीजिये। मैदे और बेकिंग सोडे़ को एक साथ मिला कर रख लीजिये। अब खजूर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कीजिये। पेस्ट को दूध और चीनी वाले घोल में मिला दें। इसमें मैदे को पूरी तरह से मिला दीजिये। फिर इस मिश्रण में कटे हुए मेवे मिला कर चलाइये। ओवन को 10 मिनट के लिये 176 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। तब तक के लिये पैन को तेल लगा कर ग्रीस करें, उस पर हल्का सा आटा भी फैलाएं। पैन में तैयार केक का पेस्ट डालें और ओवन में 35-40 मिनट तक के लिये रख कर बेक करें। बीच- बीच में इसको चेक करती रहें। केक तैयार होने पर इसे बाहर निकाले और ठंडा हो जाने के बाद ही काटें।

ये भी पढ़ें - ऐसी महिलाओं के ही पैदा होते हैं जुडवां बच्चे!