नोएडा : हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 दिसम्बर 2018, 09:19 AM (IST)

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शादी समारोह में जश्न में चलाई गई गोली में 14 साल के किशोर की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात को जर्का क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, दूल्हे पक्ष की ओर से किसी ने हवा में गोली चलाई, जो 14 साल के गौरव को जा लगी। गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता जगदीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूल्हे सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अधिकारी रामसेन सिंह ने कहा, ‘‘शिकायत दर्ज कर ली गई है और हम वीडियो और अन्य सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे