तेलंगाना। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी न केवल हार का सामना करना पड़ा है, यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट की जीत की स्थिति में जिन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है। टीआरएस पार्टी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की है, यहां पर टीआरएस पार्टी दो तिहाई वोटों से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री केसीआर 51,514 वोटों से जीत चुके हैं। टीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के
कार्यवाहक CM के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में
सक्रिय तौर पर हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा, 'मैंने अन्य राजनीतिक दलों से
बात की है, हम राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे
हैं।' टीआरएस सुप्रीमो KCR ने गजवेल विधानसभा सीट पर 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। मडचल से टीआरएस उम्मीदवार मल्ला रेड्डी जीते। उन्हें 90 हजार वोट मिले।
तेलंगाना के केयरटेकर मिनिस्टर और टीआरएस के उम्मीदवार तलासनी श्रीनिवास सानथ नगर सीट से 32 हजार वोटों से जीते। बीजेपी के सीनियर नेता किशन रेड्डी अंबरपेट सीट से हारे। उन्हें टीआरएस के कलेरू वेंकटेश ने हराया। उत्तम कुमार रेड्डी की पत्नी पद्मावती कोडड से हारीं। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयान गुट्ट सीट से जीते।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तेलंगाना पर एक नजर...
तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति
(टीआरएस) सत्ताधारी पार्टी है और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। यहां
पिछला चुनाव अप्रैल-मई 2014 में हुआ था, जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना एक
थे। विभाजन के बाद तेलंगाना के हिस्से में आईं 119 सीटों में से 90 टीआरएस
ने जीती थीं और उसकी सरकार बनी।
उधर आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम
पार्टी (टीडीपी) की सरकार और एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री बने।
तेलंगाना में 13 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई और इस चुनाव में टीआरएस, कांग्रेस,
एआईएमआईएम और बीजेपी का शोर रहा।
यह भी पढ़े : खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम
AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयान गट्टा सीट से जीते
यह भी पढ़े : यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल