सर्दियों में करें सौंठ का इस्तेमाल, इन 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 दिसम्बर 2018, 4:12 PM (IST)

सर्दी के मौमस में सभी खुद को बीमारियों से बचने और खुद को फीट रखने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कुछ लोग अपने खानपान को बदलाव करते है तो कुछ दिनचर्या में। आज महिलाओं को लेकर सर्दी के लिए नया लेख लेकर आए है। सर्दियों में महिलाओं को हर बीमारी से बचने के लिए सौंठ का प्रयोग करना चाहिए। सौंठ अपने रसोई में आसानी से मिल जाती है और ये एक औषधी के रूप में प्रयोग करने वाला मसाला है। खासतौर पर यह प्रसव साली महिलाओं को खिलाया जाता है जो सर्दियों में बच्चे को जन्म देती हैं। इसमें प्रोटीन, स्टार्च, ग्लूकोज कैल्शियम, विटामिन वी और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है और इसकी तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है जिसका सेवन सर्दी में किया जाता है।

1. दांत दर्द
दांत में दर्द होने पर आप सौंठ का प्रयोग कर सकते हैं। दर्द होने पर आधा चम्मच सौंठ पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाकर जहां दर्द है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद दर्द में आराम मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

2. कब्ज आने पर
यदि किसी को कब्ज हो तो इसे चाय के साथ पीएं एक या दो दिन इसके बाद फायदा जरूर मिलता है। ऐसा करने से सिर्फ दो दिनों में आपकी लंबी कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - इस डांस को कर जल्द घटाएं अपना मोटापा....

3. कोल्ड कफ
सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों को कोल्ड-कफ जकड़ लेता है और पूरी सर्दी वो लोग छींकते और खांसते बिता देते हैं। ऐसे में आपको हर दूसरे दिन सौंठ का लड्डू खाना चाहिए। या फिर आधा चम्मच सौंठ पाउडर और मुलेठी पाउडर मिलाकर पानी में उबालकर पीलें।

ये भी पढ़ें - कुंवारे ही नहीं शादीशुदा भी करते ये काम!

4. कैंसर
अगर किसी को शुरुआती कैंसर के प्रभाव है तो उन्हें सौंठ का सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सौंठ में कैंसररोधी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढऩे से रोकते हैं और इस लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अगर वाइफ को करना हो इम्प्रेस

5. बॉडी पेन होने पर
कभी-कभी काम की वजह से लोगों को शरीर में ऐसा भयंकर दर्द होता है जो पेन किलर के बाद भी आसानी से नहीं जाता। इसके लिए शरीर के दर्द वाले हिस्से में सौठ को पानी में मिलाकर उसका लेप लगाने से आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें - इस वजह से कुंवारी रह जाती है लड़कियां...