हरियाणा सरकार ने लिंक रोड के मजबूतीकरण के लिए दी 277.43 लाख की स्वीकृति

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018, 7:37 PM (IST)

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अम्बाला में राष्ट्रीय राजमार्ग 73 से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पथेरड़ी तक लिंक रोड के पेवर ब्लॉक के प्रावधान हेतु 104.76 लाख रुपये के लागत अनुमानों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने जिला अम्बाला में जगाधरी-अम्बाला रोड से खुडा से दुखेड़ी तक लिंक रोड के मजबूतीकरण हेतु 277.43 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे