'केदारनाथ' की अच्छी शुरुआत, बॉक्स-ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने रुपए

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018, 4:20 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी प्रमुख भूमिका में हैं।

निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "'केदारनाथ' की शुरुआत सकारात्मक रही। फिल्म में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिल्म व्यापार विश्लेषक के अनुसार, 'केदारनाथ' की अच्छी शुरुआत रही। उन्होंने ट्वीट किया, दिन (शुक्रवार) में व्यापार आगे बढ़ा। शनिवार और रविवार का कारोबार महत्वपूर्ण है।"

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!