महाराष्ट्र: अहमदनगर में मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल ले जाया गया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018, 1:41 PM (IST)

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। नितिन गडकरी को अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि वे वहां पर महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचे हुए थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहां स्टेज पर ही मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जानकारी के मुताबिक स्टेज पर वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी अचानक से बेहोश होकर गिर गए। उनकी हालत अभी स्थर बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर ये बताया गया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है और वे आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़े : प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!