हिमाचल के कल्पा में बर्फबारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018, 1:19 PM (IST)

शिमला । हिमाचल प्रदेश के कल्पा जैसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई।

"लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में सामान्य बर्फबारी हुई।"

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि नौ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में 10 दिसंबर को भारी बर्फबारी हो सकती है।

बर्फबारी की खबर मिलने के बाद आतिथ्य उद्योग से जुड़े लोग कल्पा में पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला और कुफरी, मशोबरा और नारकंडा जैसे आसपास के स्थानों में फिलहाल बारिश नहीं हुई। मनाली में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां हल्की बारिश भी हुई।

कल्पा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और धर्मशाला का 7.2 डिग्री दर्ज हुआ।

लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे