प.बंगाल दौरा रद्द करने पर बोले शाह- ममता लोकतंत्र का गला घोंट रही

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018, 1:19 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथ यात्रा को इजाजत नहीं देेने पर अमित शाह ने कहा कि ममता ने लोकतंत्र का दमन किया है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में तृणमूल का कुशासन चल रहा है। पंचायत चुनाव के बाद ममता की नींद उठी हुई है। लेफ्ट राज से ज्यादा ममता के राज में हिंसा हुई है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ममता सरकार आतंकवादियों पर नकेल कसने में नाकाम रही।

बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार हो चुकी है, ममता बनर्जी को यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा करने से जनता उनसे नाराज ही होगी। बीजेपी के कार्यकर्ता ममता जी से डरते नहीं है, ये तीनों यात्राएं जरूर शुरू होंगी, मैं खुद इसकी शुरुआत करूंगा। हम हर गांव, हर जिले में जाएंगे और एक प्रकार की राजनीतितक विचारधारा से बंगाल को मुक्ति दिलाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में बंगाल सबसे आगे, 44 प्रतिशत मानव तस्करी के मामले बंगाल में पकड़े गए हैं। बंगाल में रोहिंग्या को राज्य सरकार की शह प्राप्त है।

अमित शाह ने कहा कि ममता को डर है कि जब बंगाल के हर जिले में बीजेपी की यह यात्रा निकलेगी तो बंगाल में हर जगह परिवर्तन फैल जाएगा जिससे उनकी कमान ढ़ीली पड़ जाएगी इसलिए वे हमें यात्रा निकालने की मंजूरी नहीं दे रही हैं। ममता बनर्जी ने लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोटा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और त्रिणमूल सरकार दोनों मिलकर राजनीतिक हत्या की गुंणई को अंजाम दे रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद ममता बीजेपी से घबराई हुई हैं इसलिए बंगाल में उन्होंने हमें यात्रा निकालकने की परमिशन नहीं दी है।

अमित शाह ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति में प्रशासन और सरकार दोनों लिप्त हैं। ढ़ेर सारी आम्र्स फैक्ट्रियां पकड़ी गई, बम फैक्ट्रीयां पकड़ी गई जो एक्सीडेंटल थी, पुलिस ने इनमें कोई भूमिका नहीं निभाई।

आपको बता दें कि ममता सरकार ने बीजेपी की रथ यात्रा को मंजूरी नहीं थी। इसके बाद से बीजेपी काफी तिलमिलाई हुई है।

यह भी पढ़े : यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल