विधानसभा चुनाव: नतीजों की अनिश्चितताओं पर शेयर में भारी गिरावट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018, 5:39 PM (IST)

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 572.28 अंकों की गिरावट के साथ 35,312.13 पर और निफ्टी 181.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 190.16 अंकों की गिरावट के साथ 35,694.25 पर खुला और 572.28 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 35,312.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,707.23 के ऊपरी और 35,266.76 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 229.37 अंकों की गिरावट के साथ 14,684.23 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 194.60 अंकों की तेजी के साथ 14,143.30 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 64.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,718.15 पर खुला और 181.75 अंकों या 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,722.65 के ऊपरी और 10,588.25 के निचले स्तर को छुआ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (2.35 फीसदी), रियल्टी (2.26 फीसदी), वाहन (2.26 फीसदी), दूरसंचार (2.11 फीसदी) और गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.83 फीसदी)।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े