अयोध्या : विध्वंस कांड की 26वीं बरसी, पूरे प्रदेश में सुरक्षा चाकचौबंद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018, 08:37 AM (IST)

अयोध्या। बाबरी मस्जिद विध्वंस के आज (गुरुवार) 26 वर्ष पूरे हो गए है। राम जन्मभूमि के आसपास और हनुमानगढी में सहित प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ईदगाह परिसर की सुरक्षा को लेकर भी पूरे तंत्र को चाक-चैबंद रहने के लिए कहा गया है। अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को स्थिति सामान्य नजर थी।

तीर्थयात्री हनुमानगढ़ी के आसपास घूमते दिखे और दुकानें भी खुलीं। अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में विहिप की धर्म सभा के दौरान अयोध्या में शांति कायम रही। इस समय भी शांति है और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 25 कंपनी पुलिस एवं पीएसी स्थायी रूप से तैनात रहती है ताकि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए। प्रसाद और भोजन की दुकानें सामान्य रूप से खुलीं और ग्राहकों की आवाजाही दिखी।

विहिप आज मनाएंगी शौर्य दिवस...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विहिप आज मनाएंगी शौर्य दिवस...
विहिप ने 25 नवंबर को यहां अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था। वह छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगी। नगर में 18 दिसंबर को गीता जयंती का भी कार्यक्रम है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शौर्य दिवस पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।
निर्मोही अखाड़े के महंत रामदास ने बताया कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन राम जन्मभूमि को मुगल ढांचे से मुक्त कराया गया था।

अयोध्या में विहिप एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। हवन भी होगा और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्व बाधा मुक्ति हवन होगा ताकि हर तरह की बाधाओं से मुक्ति प्राप्त हो सके। शहादत देने वाले निर्दोष कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शर्मा ने कहा कि नौ दिसंबर को दिल्ली में एक अन्य धर्म सभा होगी। इसमें पांच लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पुन: निर्माण के लिए बनी समिति ने बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और कहा कि वह इस विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार करेगी। अखिल भारतीय बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मुस्लिमों को हिंदुओं के खिलाफ खड़ा किया जाता है लेकिन हकीकत में वे शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द चाहते हैं। सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा है।

यह भी पढ़े : क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!