डॉक्टरों को प्रदेश में सेवा करनी होगी अनिवार्य, जल्द जारी होगी अधिसूचना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 दिसम्बर 2018, 7:19 PM (IST)

चंडीगढ़ । हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभिन्न बीमारियों तथा उनसे संबंधित क्षेत्रों का पता लगाने के लिए प्रदेशभर में लोगों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसके तहत लोगों की बीमारियों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।
विज ने कहा कि राज्य में कैंसर के उपचार के लिए अम्बाला में तृतीय कैंसर केयर सैंटर बनाया जा रहा है, जिससे राज्य के लोगों को उत्कृष्ट कैंसर के उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों को इस अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 1000 लोगों पर एक चिकित्सक होना चाहिए, जबकि देश में 1800 लोगों पर एक चिकित्सक है। इसलिए प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए हमारी सरकार ने 995 चिकित्सकों की भर्ती की है। इसके अलावा हरियाणा के मेडिकल महाविद्यालयों से एमबीबीएस करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश में सेवा करनी अनिवार्य होगी। इसके लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे