सिद्धू के खिलाफ चैनल ने ठोकी ताल, उधर पंजाब में भी विरोध

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 दिसम्बर 2018, 6:14 PM (IST)

जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सिद्धू ने जिस चैनल पर मानहानि का दावा करने की बात कही है, उस चैनल ने वीडियो को सही बताते हुए सिद्धू के खिलाफ ही ताल ठोक दी है।
आपको बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस के स्टार प्रचार और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस तथाकथित वीडियो को एडिट करके चलाने का आरोप लगाया था और जी न्यूज के खिलाफ मानहानि का दावा करने की बात कही थी। वहीं सीएम वसुंधरा राजे ने भी सिद्धू पर इस वीडियों को लेकर निशाना साधा था। लेकिन अब इस चैनल ने वीडियो को सही बताया है और कई और वीडियो भी जारी किए है।
आपको बता दे कि सिद्धू के खिलाफ पंजाब में कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने भी पाकिस्तान जाने और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दिए बयान को लेकर मोर्चा खोला है। हालांकि सिद्धू ने इन सवालों पर कहा कि कोई भी मंत्री नाराज नहीं है, वहीं उन्होंने खुद को देशभक्त बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे