J&K: बारामूला में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, एक जवान घायल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 दिसम्बर 2018, 5:56 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में बुधवार को एक जवान घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमलकोटे इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने इस मुंहतोड़ जवाब दिया और फायरिंग कुछ समय तक जारी रही। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की मीटिंग हुई थी और 2003 सीजफायर समझौते का निष्ठा से पालन करने को लेकर बात हुई थी लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। कुछ दिन पहले ही अनंतनाग जिले के सेतकीपोरा के बिजबिहाड़ा में 72 घंटे चली मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!