...और लहंगा उठाकर भागने लगी दुल्हनें, दूल्हों को हुआ ये हाल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 दिसम्बर 2018, 3:58 PM (IST)

नई दिल्ली। शादी का दिन हर इंसान के लिए खास होता है। अगर लड़कियों की बात की जाए तो इस पल का तो उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे आपने अबतक शादी के दिन दुल्हनों को शर्माते हुए ही देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं उसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

हाल ही में एक जगह पर ब्राइडल गाउन में दुल्हन की तरह सजी लड़कियां सडक़ों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं और उनके साथ-साथ उनके होने वाले पति भी दौड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है। बैंकॉक की सडक़ों पर ये नजारा देखने को मिला। यहां पर अचानक से दुल्हनों की बाढ़ सी आ गई थी।

कोई अपनी दुल्हन के साथ तो कोई पीछे दौड़ रहा था। किसी ने तो अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा लिया तो किसी ने उसे कंधों पर पर बिठा लिया।

ये भी पढ़ें - हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता, जानें- खासियत

दरअसल, बैंकॉक की सडक़ों पर 24 नवंबर को एक अनोखी रेस हुई थी जिसका नाम ‘रनिंग ऑफ द ब्राइड’ था। इस रेस में सभी लड़कियां ब्राइडल गाउन पहनकर उनके दूल्हे को लेकर तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते नजर आएं।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

इसके साथ ही इस प्रतियोगिता को जीतने वाले सभी जोड़े को शानदार गिफ्ट भी दिया गया। इस साल इस प्रतियोगिता में सडक़ पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थीं।

ये भी पढ़ें - हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता, जानें- खासियत

इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। आपको बता दें बैंकॉक में हर साल इस रेस का आयोजन होता है। इस रेस में 3 किमी तक दौडऩा पड़ता है।

ये भी पढ़ें - PICS-पांच ऎसे लोग जो कर देंगे हैरान

इसमें शुरुआत में तो दो किलोमीटर का हिस्सा शहर के ऊपरी और नीचले भाग से होकर गुजरता है लेकिन रेस के अंतिम पड़ाव में दूल्हे को अपनी दुल्हन को पीठ पर उठाकर दौड़ लगानी होती है।

ये भी पढ़ें - जब बंदर ने फहराया सरकारी स्कूल में तिरंगा, देखें वीडियो

जो भी कपल इस रेस को जीतता है उसे शानदार इनाम मिलता है।

ये भी पढ़ें - युवक के कान से निकली जिंदा छिपकली, लेकिन...