प्रियंका-निक की शादी : पहले आतिशबाजी और अब पशुओं पर क्रूरता!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 दिसम्बर 2018, 12:44 PM (IST)

नई दिल्ली। जोधपुर (राजस्थान) के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई। पहले दिन क्रिश्चियन और दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान वहां दूल्हा-दुल्हन के साथ मेहमानों ने खूब मस्ती की।

हालांकि इस सेलेब्रिटी जोड़े की शादी पर लगातार विवादों का साया पड़ रहा है। पहले ज्यादा आतिशबाजी और अब पशुओं पर अत्याचार का विवाद। पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) ने प्रियंका पर हाथी-घोड़े के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पेटा इंडिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की।

इसमें लिखा है कि डियर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। आजकल लोग शादियों में हाथी की सवारी और घोड़े का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बधाई हो। लेकिन हमें दुख है कि ये जानवरों के लिए खुशी का दिन नहीं था। पेटा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि बैंड, बाजा, ब्रूटैलिटी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसमें दिखाया गया कि घोड़े बारात के दौरान किन मुश्किलों से गुजरते हैं। जानकारी के अनुसार निक दूसरे दिन बारात के साथ घोड़े पर बैठकर आए थे। इससे पहले सोशल मीडिया पर आतिशबाजी के कारण भी प्रियंका व निक को ट्रोल किया गया था। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने पिछले दिनों प्रदूषण की दुहाई देते हुए दिवाली पर पटाखे नहीं छुड़ाने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!