नई दिल्ली। इस समय रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स की फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से बनी 2.0 अच्छा बिजनेस कर रही है। इसमें बेहतरीन टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे एस. शंकर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण वर्ष 2015 में ही शुरू हो गया था।
तमिल भाषा की 2.0 को 29 नवंबर को 3डी और पारंपरिक फॉर्मेट में हिंदी व तेलुगू भाषा में डब कर रिलीज किया गया था। इसने पहले दिन 117.34 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्मी दीवानों को उम्मीद है कि उन्हें दिसंबर में भी ऐसी ही मनोरंजक फिल्में देखने को मिले।
अब हम जानेंगे दिसंबर में रिलीज होने वाली 6 प्रमुख फिल्मों के बारे में :-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केदारनाथ (7 दिसंबर)
यह सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी
सारा अली खान की पहली फिल्म है। सारा के अपोजित सुशांत सिंह राजपूत हैं।
इसके निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। संगीत अमित त्रिवेदी का है और बैकग्राउंड
स्कोर हितेश सोनिक का है। फिल्म की कहानी वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई
आपदा पर आधारित है।
ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर (14 दिसंबर)
इस
फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। इसमें अधिकतर नए
कलाकार हैं। संगीत शंकर एहसान लॉय का है। इसमें खुले में शोच और स्वच्छता
के मुद्दे उठाए गए हैं। इसमें मां और बेटे का रिश्ता हाईलाइट रहेगा। मां की
भूमिका में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अंजलि पाटिल हैं।
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!
दोस्ती के साइड इफेक्ट्स (14 दिसंबर)
हरियाणवी
गानों पर डांस कर सुर्खियां बटोर चुकी और बिग बॉस-11 में नजर आने वाली
सपना चौधरी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसमें सपना के
साथ विक्रांत आनंद और सीरियल कसौटी जिंदगी के के जुबैर खान और अंजू जाधव भी
लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन हादी अली अब्रार करेंगे।
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों
जीरो (21 दिसंबर)
शाहरुख
खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का फैंस
को काफी इंतजार है। इसकी निर्माता गौरी खान और डायरेक्टर आनंद एल. राय हैं।
संगीत अजय-अतुल का है। बताया जा रहा है कि यह 200 करोड़ रुपए में बनी है।
इसमें शाहरुख ने बौने आदमी का किरदार निभाया है। यह श्रीदेवी की आखिरी
फिल्म है।
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (21 दिसंबर)
यह
बायोग्राफिक पोलिटिकल फिल्म है। डायरेक्टर रत्नाकर गुट्टे व लेखक मयंक
तिवारी हैं। इसमें दिग्गज कलाकार अनुपम खेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है। इसमें अक्ष्य खन्ना भी प्रमुख भूमिका में
दिखेंगे।
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!
सिम्बा (28 दिसंबर)
इसके डायरेक्टर रोहित
शेट्टी व प्रोड्यूसर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस है। इसमें रणवीर सिंह,
सारा अली खान और सोनू सूद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह वर्ष 2015 में आई
तेलुगू फिल्म टेम्पर का रिमेक है। इसमें तनिष्क बागची का संगीत है। हाल ही
रणवीर की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी हुई थी।
नोट : रिलीज डेट विभिन्न वेबसाइट की सूचना के आधार पर दी गई है।
ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को