इस देश में दो शादी करना है जरूरी, नहीं करते है तो होता है ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 दिसम्बर 2018, 1:56 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने शादी को लेकर अलग-अलग तरह की परंपराएं तो सुनी ही होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है, जहां हर पुरुष को दो महिलाओं के साथ शादी करनी पड़ती है। एक तरफ जहां दुनिया के बाकी देशों में दो शादियां करना कानूनन अपराध है।

लेकिन इस देश में दो शादी न करने को अपराध माना गया है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अगर कोई शख्स एक शादी के बाद दूसरी शादी नहीं करता है तो यह वहां के कानून के अनुसार अपराध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जहां हर आदमी को दो शादियां करनी ही पड़ती है। पुरुषों के न चाहते हुए भी यहां दूसरी शादी करनी पड़ती है।

यदि कोई पुरुष दूसरी शादी के लिए इंकार कर दिया तो उसे उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। इसलिए यहां के मर्दों के लिए दो शादियां करना मजा नहीं बल्कि सजा है।

ये भी पढ़ें - जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए

दरअसल, अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जहां हर आदमी को दो शादियां करनी ही पड़ती है। और यदि कोई पुरुष दूसरी शादी के लिए इंकार कर दिया तो उसे उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। दरअसल, अफ्रीकी देश का इरीट्रीया और इसके पीछे पुरुष लिंगानुपात में कमी मुख्य कारण है। यहां महिला की अपेक्षा पुरुषों की भारी कमी है। इसलिए हर पुरुष को दो शादी करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें - जब बंदर ने फहराया सरकारी स्कूल में तिरंगा, देखें वीडियो

अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाती है। इतना ही नहीं अगर पहली पत्नी दूसरी शादी में अडंगा डालती है तो उसे भी उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

खबरों के मुताबिक इस नियम को लागू करने के पीछे इरीट्रिया सरकार का कहना है कि इरीट्रिया में समय-समय पर गृह युद्ध होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - दिमाग घुमा देंगी दुनिया की ये अजीबो गरीब बिल्डिंग्स की तस्वीरें

गृह युद्ध के चलते महिलाओं का अकेले रहना खतरे से खाली नहीं होता। यही वजह है कि यहां के पुरुषों को महिलाओं की हिफाजत करने के लिए मजबूरन दो शादियां करनी पड़ती है।

बताया जाता है कि साल 1998 से 2000 तक इरीट्रिया में चले गृहयुद्ध में 150,000 सैनिक मारे गए थे।

ये भी पढ़ें - उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी....

आपको बता दें कि इस देश में पुरुषों की संख्या घटती जा रही है जबकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले या फिर बिना शादी किए अपना जीवन नहीं बिता सकती हैं।

ये भी पढ़ें - सालों पहले खोई डायमंड रिंग निकली गाजर के साथ

इस देश की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और देश में पुरुषों की घटती आबादी के चलते ही पुरुषों के लिए दो शादी करने का फरमान जारी किया है।

ये भी पढ़ें - तस्वीरें ऎसी जिन्हें देख आखों पर नही कर पाएंगे विश्वास