किन्नर से संबंध बनाते पकड़ा गया कांस्टेबल, लोगों ने बनाया वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 दिसम्बर 2018, 12:31 PM (IST)

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थोरइपक्कम पुलिस स्टेशन में तैनात एक हैड कांस्टेबल किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंग हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद शीर्ष अधिकारियों ने उसे हटाकर विभागीय जांच बिठा दी है। इस सिपाही को युवाओं के एक समूह ने शनिवार की रात पल्लीकरनाई इलाके में एक बस के पीछे किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इन छात्रों ने सिपाही का विरोध किया और इसका विडियो बना लिया था।

स्थानीय लोगों ने सिपाही सतीश सत्यराज का विरोध किया और उसके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से यह शिकायत कर रहे थे कि कुछ किन्नर पल्लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय यात्रा कर रहे लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं और पैसा वसूलते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में लूट की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। पल्लीकरनाई में रहने वाले चंद्रशेखर ने कहा, हमने यह मुद्दा पुलिसकर्मियों के साथ उठाया था लेकिन वे घूस लेते हैं और इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। हमें संदेह है कि वे दोषियों के साथ मिले हुए हैं। शनिवार की रात कुछ युवकों ने देखा कि हेड कॉन्स्टेबल किन्नरों के साथ बातचीत कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसके बाद वह कथित रूप से एक किन्नर को बस के पीछे ले जाते हैं। युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बना लिया। पुलिसकर्मी ने युवकों से अनुरोध किया कि वे इस विडियो को डिलीट कर दें। जब स्थानीय लोगों ने उसके वाहन को नुकसान पहुंचाना शुरू किया तो वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल वहां से भाग निकला।

यही नहीं किन्नर भी पुलिसकर्मी के समर्थन में आ गए और विडियो बनाने से रोकने लगे। इसके बाद युवक कॉन्स्टेबल को पल्लीकरनाई पुलिस स्टेशन ले गए। सतीश को ट्रांसफर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - 120 महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार, झांसे में लेता था ऐसे