कैंसर से जंग जीतकर न्यूयार्क से मुंबई लौटीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 दिसम्बर 2018, 09:00 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के फेंस के लिए अच्छी खबर है। कैंसर से जंग लड़ रहीं सोनाली बेंद्रे 5 महीने बाद न्यूयॉर्क से मुंबई वापस लौट आई हैं। सोनाली को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री अपने पति गोल्डी बहल के साथ एयरपोर्ट पर दिखी।

बता दें कि सोनाली कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान कई कीमोथैरपी सेशन से गुजर चुकी हैं। इस वजह से उन्हें अपने बाल भी कटवाने पड़ गए थे। सोनाली ने इस बात की जानकारी बीते दिनों एक पोस्ट में दी थी। यही वजह है कि देश वापसी के समय सोनाली ने कोई विग नहीं पहना। वो अपने बाल्ड लुक में वापस आईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्लैक जैकेट और ट्राउजर नजर आईं सोनाली का लुक पहले से काफी बदल गया है। लेकिन इस मुश्किल हालात में भी उनके चेहरे की मुस्कुराहट कायम रही। सोनाली कैंसर की बीमारी से बहुत बहादुरी से जंग लड़ रही हैं। आपको बता दें कि 4 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सोनाली ने कैंसर होने की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!

मुंबई आने से पहले सोनाली ने एक खूबसूरत नोट सोशल मीडिया पर लिखकर आने की जानकारी दी थी। सोनाली को भारत लौटते समय कैसा लग रहा है, इसे उन्होंने जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है- मैं वापस वहां लौट रही हूं, जहां मेरा दिल है।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

ये एक ऐसी फीलिंग है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को वापस देखना आनदंदायक है। उनके लिए उत्साहित हूं, जो मुझे पसंद है। खासकर उस जर्नी के लिए जो अब तक रही है।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

सोनाली ने बताया कि ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ये बस इंटरवल है। सोनाली ने लिखा- लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। वाकई ऐसा होता है। लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल