अमदाबाद नगर निगम में निकली 199 पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 दिसम्बर 2018, 5:08 PM (IST)

गुजरात। अमदाबाद नगर निगम (एएमसी), अहमदाबाद, गुजरात ने सहायक सब इंस्पेक्टर और सहायक टेक्निकल सुपरवाइजर के रिक्त पडे 199 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।

1. सहायक सब इंस्पेक्टर : 111 कुल पद।
2. सहायक टेक्निकल सुपरवाइजर : 88 कुल पद।
पदों की संख्या : 199 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
सहायक सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार को सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। वहीं सहायक टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई या डीसीई।

आयु सीमा :
सहायक सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष व सहायक टेक्निकल सुपरवाइजर के लिए 30 वर्ष है। आयु संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना देखें।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/1HUvyeudZ2L5b8pnRRdQ49UjjoXIDKQpK/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे