भाजपा के स्टार प्रचारकों के सामने कांग्रेस स्टार प्रचारक नेता नहीं डाल पा रहे हैं प्रभाव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 दिसम्बर 2018, 4:12 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की फौज के सामने कांग्रेस से मात्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के बाकी प्रचारक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस तक ही सीमित हो गए हैं। जनता में उनकी पहुंच नाम मात्र की रह गई है। वहीं भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को छोटी-छोटी जनसभाओं में बुला रही हैं। जो जनता पर स्थाई प्रभाव डालने में सफल होते भी नजर आ रहे हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलवर की चुनावी सभा से चुनावी सभा का श्रीगणेश किया था। मोदी ने जनता से कांग्रेस नेता सी.पी. जोशी के प्रधानमंत्री की जात पूछने पर तंज कसते हुए कहा था कि जनता आप बताओ मोदी की जात। साथ ही उन्होंने कहा था कि जिनको मूंग,मसूर के बारे में जानकारी नहीं वे किसानों के हितों के बारे में बात कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा के प्रचारक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर आदि कांग्रेस पर आक्रमक बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी सीडी कांड होने के बाद से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय तक ही सीमित हो गए हैं। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर सीबीआई ने चार्ज शीट दायर कर दी है। इससे कांग्रेस के अधिकतर स्टार प्रचारक चुनावी सभाओं में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पा रहे हैं। उनका प्रचार सुरक्षात्मक नजर आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही राजस्थान के चुनावी सभाओं में स्टार प्रचारकों में प्रभाव जमाते नजर आ रहे हैं। वे ही लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उनका प्रभाव जरूर जनता पर पड़ रहा है। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिंद्धू को लेकर आए हैं,पाकिस्तान जाकर सेना के अधिकारी से गले मिलने के बाद से जनता में उनके प्रति रोष बना हुआ है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल समेत कई दिग्गजों ने जयपुर में डाल दिया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे