तीरंदाजी : मकाउ इंडोर ओपन में रजत चौहान ने जीता रजत पदक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 दिसम्बर 2018, 2:40 PM (IST)

मकाउ। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारत के अनुभवी तीरंदाज रजत चौहान ने यहां जारी मकाउ इंडोर ओपन में अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा को निराशा का सामना करना पड़ा। रजत को फाइनल में नीदरलैंड्स के माइक स्कोलएसर से 146-147 से हार का सामन करना पड़ा और ऐसे में उन्हें रजत पदक हासिल हुआ।

इस साल एशियाई खेलों में रजत ने कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया था। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले अभिषेक को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड्स के माइक के ही हाथों हार का सामना कर बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में भारत की रवीना गोयल कांस्य पदक हासिल करने से चूक गई। उन्हें कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में इराक की फातिमा अल महसादानी से 138-143 से हार का सामना करना पड़ा। -
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे