श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, गुलमर्ग का तापमान माइनस 3.1 डिग्री

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 दिसम्बर 2018, 10:18 AM (IST)

श्रीनगर। श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आसमान साफ रहने के कारण श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बीती रात यहां मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले तीन से चार दिनों में मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की उम्मीद है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।’’

पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं, राज्य में लेह सर्वाधिक ठंडा रहा, यहां का तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कारगिल का तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, कटरा का 9.2 डिग्री, बटोट का 4.1 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 1.1 डिग्री नीचे और भदरवाह का 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...