राजस्थान की तरफ देखकर राहुल न टपकाये लार- मनोज तिवारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 दिसम्बर 2018, 8:55 PM (IST)

जयपुर । दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की चाल समझ चुकी है। राहुल गांधी राजस्थान की ओर देखकर लार टपकाना बन्द करें क्योकि यहां दोबारा भाजपा की सरकार आने वाली है। सिविल लाइन्स से भाजपा प्रत्याशी अरूण चतुर्वेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि हमें प्रदेश में कल्याणकारी सरकार बनानी है।
उन्होेंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए हमें विधानसभा से लेकर लोकसभा तक कडी से कडी जोडनी है। भारतीय जनता पार्टी ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ के ध्येय को लेकर काम करती है। तिवारी ने अपने उद्बोधन के दौरान कई गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में अराजकता का माहौल था, जमीनों पर कब्जे होते थे। भय का माहौल था, बहिन बेटिया सुरक्षित नही थी। भाजपा ने जब से सिविल लाइन्स की जिम्मेदारी संभाली है तब से विकास के मुद्दों पर काम प्रारम्भ हो गये है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबन्ध लगाने की बात करती है, और आतकवादियों के घर जाकर चिकिन बिरियानी खाती है। भाजपा ने बिजली पानी, सडक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करते हुए सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने का प्रयास किया। भाजपा सरकार ने अमानीशाह के नाले को द्रव्यवती नदी के रूप में विकसित करने का काम किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे