प्रियंका-निक की शादी : जोधपुर पहुंचा अंबानी परिवार, लेकिन साथ में ये कौन!

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 दिसम्बर 2018, 08:41 AM (IST)

जोधपुर। बॉलीवुड में देशी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रही हैं। एक और 2 दिसंबर को प्रियंका की शादी की रस्में पूरी होंगी।

पहले क्रिश्चयिन रीति रिवाज से शादी होगी और उसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी होंगी। प्रियंका इस शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं रखना चाहती हैं।

दोनों की शादी के लिए कई मेहमान जोधपुर भी पहुंच चुके हैं। प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार भी जोधपुर पहुंच चुका है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार को जोधपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खास बात यह है कि अंबानी परिवार के साथ बेटे अनंत की रुमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी नजर आ रही है। खबरों की माने तो अनंत और राधिका भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के ‘ताज उम्मैद भवन पैलेस’ में इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

वहीं इस शादी में प्रियंका और निक के मेहमान खास राजस्थानी अंदाज में नजर आएंगे। प्रियंका और निक की शादी में तकरीबन 200 मेहमान शामिल हो रहे हैं। इन मेहमानों के परधिानों का जिम्मा जयपुर के फेमस डिजाइनर पुनीत बलाना को दिया गया है। पुनीत बलाना ने सभी मेहमानों के लिए परिधान तैयार किए हैं।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

ये सितारे होंगे शामिल...
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई और दिल्ली में अलग अलग रिसेप्शन देंगे। प्रियंका ने जोधपुर में होने वाली शादी के लिए सलमान खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अपने दोस्तों को ही न्योता दिया है जबकि बाकी सितारे मुंबई के रिसेप्शन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक की शादी के दिल्ली वाले रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल