राजस्थान का युवा भाजपा के साथ - अशोक परनामी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 नवम्बर 2018, 7:27 PM (IST)

जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं से अभिप्रेरित है तथा युवाओं के सहयोग से देश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर होगा। आदर्श नगर विधानसभा के युवा नेता राहुल सैनी अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए और उन्हें मण्डल में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अशोक परनामी ने वार्ड नं. 69 में रामगंज चौपड स्थित शिव मन्दिर से जनसम्पर्क प्रारम्भ कर श्यामकरण जी की हवेली, जोगियों का मोहल्ला, रावराजा जी का खुर्रा, जीण माता का खुर्रा, बैरवा बस्ती, कोलियों की कोठी, चैनपुरिया बस्ती, दर्जियों का रास्ता, मीणा बस्ती, सूरजपोल घाटगेट बाजार में तथा मण्डी खटीकान, गणेशपुरी, सुन्दर नगर, गोविन्द वाटिका, लक्ष्मीनारायणपुरी, रघुनाथ कॉलोनी में जनसम्पर्क किया। वहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़े : अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली