नई दिल्ली। प्रकृति
की गोद में कितने रहस्य छिपे हुए है यह कोई नहीं जानता है। आकाश से लेकर
पाताल तक रहस्यों से भरी इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है। उन्हीं में से
एक रहस्य के बारे में आज हम बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान हो
जाएंगे।
आप तो जानते है कि पानी का सबसे विशाल स्त्रोत समुद्र होता हैं जो
बहुत गहरा और बड़ा होता हैं। समुद्र में जहां तक नजर जाए वहां पानी ही
दिखाई देता हैं। समुद्र एक ऐसी जगह है जिसमें तैराकी करने से पहले बहुत
अच्छे तैराक भी एक बार जरूर सोचते हैं और सामान्य व्यक्ति डूब जाने के डर
से बिना लाइफ जैकेट के जाने की सोचता भी नहीं।
क्योंकि समुद्र की गहराई के
चलते डूबने का डर हमेशा बना रहता हैं। लेकिन अगर हम कहें कि एक ऐसा समुद्र
भी हैं जहां आप बिना लाइफ जैकेट के भी बिना डर के तैर सकते हैं। क्योंकि इस
समुद्र में आप चाहकर भी नहीं डूब सकते तो आप यकीन करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जी हां, ये बात बिल्कुल सच है। दरअसल, यह समुद्र डेड सी के नाम से दुनियाभर में काफी मशहूर है। डेड सी जॉर्डन और इजरायल के बीच में है। ऐसा बताया जाता है कि इस समुद्र के आसपास कोई जिंदगी नहीं है। समुद्र का पानी काफी खारा होता है।
ये भी पढ़ें - इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना
इसमें नमक की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण कोई भी पौधा या जीव नहीं है। इस समुद्र को दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील भी कहते है। समुद्र के पानी में काफी मात्रा में मिनरल पाया जाता है जिसके कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें - ए लव स्टोरी: प्रेमी के लिए लडकी ने ठुकरा दी पिता की अरबों की दौलत
इसे साल्ट सी भी कहा जाता है। इसका पानी काफी खारा है और बाकि समुद्र के मुकाबले इसमें नमक की मात्रा काफी अधिक है। नमक का इतनी मात्रा में होने के कारण यहां कोई जीव या पौधा नहीं है।
ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें
कहते हैं कि इस समुद्र में नहाने से कई त्वचा संबंधी रोग खत्म हो जाते हैं।
जहां तैरने की बात हो तो इसका कारण भी समुद्र का खारा पानी ही है। पानी
में नमक ज्यादा होने के कारण यहां उछाल भी काफी रहता है जिससे कोई डूबता
नहीं है।
ये भी पढ़ें - यह है मंकी मैन! कारनामे जान रह जाएंगे दंग