दुनिया का सबसे पुराना पेड, एक छात्र के कारण हुआ ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 नवम्बर 2018, 2:51 PM (IST)

नई दिल्ली। हमारी जिदंगी में पेड-पौधों का बहुत महत्व है। इनके बिना मनुष्य एक मिनट भी नहीं जी सकता है। क्योंकि पेड-पौधों से हमे ऑक्सीजन मिलती है जिसके कारण ही हम जी पाते है। अगर इनके जीने की बात की जाएं तो धरती पर सबसे ज्यादा पेड ही जीते है।

जी हां, सबसे अधिक उम्र पाने वाले पेड़ पौधे ही होते हैं, क्योंकि यह सैकड़ों सालों तक जीवित रहते है। इसी के चलते आपने कई सालों पुराने पेड़ पौधे भी देखे होंगे जो कई सालों तक जीवित रहते हैं। लेकिन धरती पर ऐसे भी पेड़ है जो करीब हजार साल पुराने है।

इन पेड़ो को धरोहर माना जाता है क्योंकि यह इतिहास के गवाह है। लेकिन परेशानी की बात तो यह है कि इन पेड़ों पर तस्करों की नजरे हैं। जिसकी वजह से इनका वजूद खतरे में नजर आ रहा है। अगर सबसे पुराने पेड़ की बात करे तो यह अमेरिका मे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जा रहा है कि यह पेड़ करीब पांच हजार साल पुराना है। यह अमेरिका के ग्रेट बैसिन में स्थित है। जिस स्थान पर यह पेड़ है वह इलाका करीब सैकड़ों एकड़ में फैला हुआ है।

इतना ही नहीं, इस पेड़ की लोकेशन अमेरिका किसी को नहीं बताता है। क्योंकि इस पर सबसे अधिक तस्करों का खतरा मंडरा रहा है। ब्रिसलकोन पाइन (Bristlecone Pine) एक प्रकार का चीड़ है जो विश्व में किसी भी अन्य साधारण प्राणी से अधिक आयु जीता है।

ये भी पढ़ें - उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी....

Bristlecone Pine प्रजाति का यह पेड़ एक महत्वपूर्ण माना जाता है जिसकी रक्षा काफी ज्यादा हो रही है और इसे बचाने के लिए ही इसका स्थान भी नहीं बताया जाता।

आप ये सोच रहे होंगे कि अमेरिका इस पेड़ की लोकेशन क्यों नहीं बताता है। तो बता दें कि साल 1964 में दुनिया के सबसे पुराने वृक्ष को काट दिया गया था।

ये भी पढ़ें - इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!

बताया जा रहा है कि यह पेड़ करीब पांच हजार साल पुराना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक छात्र ने इसे काट दिया था। अब यह सबसे बड़ी बात है कि यह पेड अमेरिका में हैं। और अमेरिका नहीं चाहता कि उस पेड़ को किसी तरह का कोई खतरा हो। इसलिए इस पर कड़ी नजर रखी जाती है।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जान रह जाएंगे दंग