सिवनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सोनिया-मनमोहन ङ्क्षसह की कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए 1,34,190 करोड़ रुपए दिए थे लेकिन नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने मध्य प्रदेश को 14वें वित्त आयोग में मध्य प्रदेश को 3,44,126 करोड़ रुपए देने का काम किया है। यह बात शाह सिवनी में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश में घुसपैठे घुसते रह रहे हैं क्योकि उन्में उन्हें वोट बैंक दिखता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
असम में हमारी सरकार आयी, हम एनआरसी लाए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया है। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को तय करना है कि यहां किसकी सरकार बनानी है। आपने बंटाधार कांग्रेस की सरकार भी देखी है जहां बिजली का अभाव था और चौहान की सरकार ने हर गावों में, हर घर में बिजली देने का काम किया है। राहुल बाबा किसान-किसान करते हंै। क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं? आपके समय में किसानों को यूरिया के लिए तो लाठी खानी पढ़ती थी । वह समस्या से निजात मिल गई है, इसे सुशासन कहते हैं।
ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’