प्रकाश पर्व विशेष: गुरुनानक ने अपने भक्तों को क्या दिया था संदेश , जानिए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 नवम्बर 2018, 9:14 PM (IST)

गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने समाज फैल रहे अंधविश्वास और असमानता को दूर करने के लिए सिख धर्म की नींव रखी थी। उनका कहना था कि जो धर्म व्यक्ति को सीख प्रदान करें वह धर्म सर्वोपरि है। जो धर्म असमानता का जहर घोले वह धर्म नहीं आडम्बर है। उनका मुख्य संदेश कुरीतियों, असमानता और ईश्वर में विश्वास करने का दिया था। उनका जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी (अब पाकिस्तान) में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। वे बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के बताए जाते थे। सिख धर्म में गुरु नानक के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इनके जन्म को लेकर कई विद्वान में आज भी मतभेद बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण लूनर कैलेंडर में ग्रहों की दशा और चाल परिवर्तित होती रहती है। इसलिए सोलर कैलेंडर या अंग्रेजी कैलंडर के अनुसार गुरुनानक की जयंती दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



अबकी बार गुरु नानक की जयंती 23 नवंबर, 2018 को मनाई जा रही है। सिख धर्म के अुनसार, गुरु नानक देव ने अपने समय में समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए एक बीडा उठा लिया था। जिसमें वे सफल भी रहे हैं। उपदेशों के लिए उन्होंने देश-दुनिया की कई स्थानों की यात्रा भी करनी पडी थी। अनका विवाह महज 16 साल की उम्र में ही हो गया था। 32 साल की उम्र में उनको बेटा हुआ, चार साल के अंतराल के बाद इनके दूसरे बेटे लखमीदास का जन्म हुआ था। इसके बाद भी उनका मन घर-गृहस्थी में नहीं लगा , उनका मन तो गरीब, पीडि़त, शोषित और परमात्मा की सेवा में लगता था।

सन् 1507 में वे अपने सहयोगी और शिष्यों मरदाना, बाला, लहना और रामदासक के साथ तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकल गए थे। उन्होंने भारत सहित कई अन्य देशों की यात्रा करते हुए लोगों को धार्मिक उपदेश प्रदान कर लाभान्वित किया। गुरुनानक जयंती पर सिख धर्म के लोग कई आयोजन और सभाएं भी करते हैं। इनमें गुरु नानक देव की शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया जाता है। उनके बताए गए उपदेश को जीवन उतारने का संकल्प भी लेते हैं।

ये भी पढ़ें - इन राशियों की लडकियां किसी को भी कर सकती हैं आकर्षित, जानें कैसे!