भगोड़े विजय माल्या को लगा झटका,लंदन HC ने दिए निर्देश,यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 नवम्बर 2018, 7:47 PM (IST)

लंदन। भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को फिर एक झटका लगा है। अबकी बार लंदन हाईकोर्ट ने गुरुवार को स्विस बैंक यूबीएस के पक्ष में निर्णय देते हुए कहा कि लोन नहीं चुकाने की वजह से माल्या के घर पर बैंक का कब्जा हो जाएगा। न्यायालय ने माल्या की सारी दलीलों को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि लंदन स्थित कॉर्नवॉल टेरस में माल्या का घर है।

माल्या ने अपना घर यूबीएस द्वारा अधिकार में लिए जाने से बचाने को कानूनी लड़ाई लंदन हाईकोर्ट में लड़ रहे थे। उनको इस लड़ाई में सबसे बड़ा झटका लगा है, जब अपने घर को यूबीएस से बचाने के लिए माल्या की सभी दलीलों को यूके हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यूबीएस बैंक ने माल्या द्वारा 20.4 मिलियन पौंड के लोन का भुगतान नहीं किए जाने पर कॉर्नवॉल टेरस स्थित संपत्ति को अपने अधिकार में लिए जाने की मांग की थी।

आपको बताते जाए कि भारत से भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या दो साल से भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर लंदन भाग गया था। यह लगभग नौ हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया है वहां पर भारतीय बैंकों की राशि से मौज कर रहा है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े