कपिल देव ने कहा, एमस धोनी अब 20 साल के नहीं रहे और...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 नवम्बर 2018, 3:04 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत के लिए कई उपलब्धियां हासिल करने वाले अनुभवी विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वे वनडे और टी20 के लिए ही उपलब्ध हैं। इस साल वे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए। इसी के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं ले जाया गया।

इसके बाद से धोनी एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच पूर्व कप्तान व महान ऑलराउंडर कपिल देव ने एक टीवी चैनल पर धोनी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। कपिल ने कहा कि धोनी का करियर शानदार रहा है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए। धोनी आज भी टॉप खिलाड़ी हैं, लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि अब वे 20 साल के नहीं रहे और न ही कभी हो सकते हैं। उनसे पहले जैसे प्रदर्शन की उम्मीद करना बेमानी है। हालांकि, फैंस और कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट ऐसी आशा रखते हैं जो सही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

धोनी की मौजूदगी ही टीम के लिए प्लस प्वॉइंट है। धोनी फिटनेस में कई खिलाडिय़ों से आगे हैं। धोनी को आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की कोशिश करनी चाहिए। कपिल ने विराट कोहली के लिए कहा कि कुछ लोग दूसरों से काफी अलग और खास होते हैं और उनकी गिनती वहां की जा सकती है। वे कई और रिकॉर्ड बना सकते हैं। कपिल ने वेस्टइंडीज में विश्व कप खेल रही महिला टीम को शुभकामनाएं दी, जो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता