ब्रिसबेन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले मंगलवार को कोहली ने संवादताताओं से अपनी आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर यह बयान दिया। कोहली ने कहा, हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं।
एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है। कप्तान ने कहा, वैसे आक्रामकता मैदान पर प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे। हम वह टीम
नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की
है और अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को
द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता