अमेरिका : शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, चार लोगों की मौत, कई घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 नवम्बर 2018, 09:20 AM (IST)

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में मर्सी हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर के पास सोमवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शिकागो पुलिस विभाग के प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने कहा कि इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो गोली लगने से घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में है।

शिकागो पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को गोली मारी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे